झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम 2022( apply Online form)

Table of Contents

झारखंड ई कल्याण  स्कॉलरशिपस्कीम 2022-23# main points of Jharkhand e Kalyan scholarship yojana#  ई कल्याण स्कीम के मुख्य उद्देश्य#झारखंड ई कल्याण छात्रवृति स्कीम के लिए पात्रता ,दस्तावेज़ #लाभ व विशेषताएँ#ऑनलाइन कैसे आवेदन करें#

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप

झारखंड सरकार स्कूल के बच्चों के लिए झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम लेकर आई है | आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असफल रहते है वे इस योजना का भरपूर लाभ ले सकेगें | इस योजना के तहत बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी | इस राशि के माध्यम से विधार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगा |झारखंड ई कल्याण छात्रवृति योजना का क्या लाभ है ? कैसे इसको अप्पलाई करना है ? इत्यादि जानकारी आपको हमारी पोस्ट में मिलेगी | कृपया हमारी पोस्ट को अंततक पढ़े  और सारी जानकारी हासिल करें |

झारखंड ई कल्याण छात्रवृति स्कीम क्या है ?

झारखंड ई कल्याण छात्रवृति योजना  के माध्यम से जो छात्र दसवीं में पास हो गये है |और आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते है| उनको इस योजना के द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी| आर्थिक रूप से ग़रीब बच्चें ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकेगें| अनुसूचित जाति व जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विधार्थी ही इसके लिए पात्र होंगें | इसके लिए झारखंड राज्य सरकार ने अपनी अफीशियल वेबसाईट बनाई हैं | जिस पर क्लिक करके आप इस योजना का लाभ ले सकेगें |

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

Main Point of Jharkhand e KALYAN scholarship Scheme 

         योजना का नाम       झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप
         शुरू की गई       झारखंड सरकार
        विभाग का नाम       झारखंड ई कल्याण
        लाभार्थी       दसवीं पास और उच्च शिक्षार्थी ( पोस्ट मेट्रिक विधार्थी )
       आवेदन की विधि       ऑनलाइन
       ऑफिशियल वेबसाइट       https://ekalyan.cgg.gov.in/

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम के मुख्य उद्देश्य

1 )  झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम के द्वारा ग़रीब और आर्थिक तंगी से झुझ रहे बच्चे अपनी उच्च शिक्षा हासिल कर सके|
2 )  योजना के द्वारा झारखंड राज्य के अनुसूचितजाति व जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विधार्थीयों को लाभ देकर राज्य को शिक्षित करना है|
3 )  बच्चों को स्कॉलरशिप के ज़रिए उच्च शिक्षा हासिल करवाने के लिए प्रेरित करना हैं|
4)   उच्च शिक्षा प्राप्त करके विधार्थीयों को आत्मनिर्भर बनाना है |

Himcare Health Card 

झारखंड ई कल्याण छात्रवृति स्कीम के लिए पात्रता

1 झारखंड ई कल्याण छात्रवृति योजना के लिए विधार्थी दसवीं पास हो या इसके बाद किसी भी कक्षा में पढ़ता हो|
2 इस योजना का लाभ अनुसूचित जाती ,अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग से सबंधित हो.
3 अनुसूचित जाती ,अनुसूचित जनजाति परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी ज़रूरी है|
4 पिछड़ा वर्ग परिवार के लिए वार्षिक आय 1.5 लाख से ज़्यादा नही होनी चाहिए|
5 केवल वे विधार्थी ही आवेदन कर सकते है जो झारखंड राज्य से होंगें
6 आवेदन के नियमानुसार राज्य के बाहर किसी भी प्रकार की डिग्री या डिप्लोमा कर रहे विधार्थी इस योजना के लिए आवेदन नही कर सकता है|
7 झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन केवल वन्ही विधार्थी कर सकते है जिनको पहले कोई स्कॉलरशिप नही लगा हो
8 आवेदन हेतु विधार्थी के पास आधार से लिंक बैंक अकाउंट होना आवश्यक है|

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम लाभ व विशेषताएँ

  • झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीमके माध्यम से झारखंड का विधार्थी किसी भी आर्थिक तंगी से अपनी शिक्षा को बीच में अधूरी नही छोड़ सकेगा |
  • इसयोजनाका लाभ झारखंड के वे विधार्थी ले सकेगें जो अनुसूचित जाति व जनजाति एवम् पिछड़ा वर्ग से संबधित होंगें |
  • विधार्थी झारखंड ई कल्याण अफीशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें |
  • झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम ले लिए विधार्थी का आधार से लिंकित बैंक अकाउंट होना ज़रूरी हैं |
  • योजना की मुख्य विशेषता है की हर विधार्थी पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बनें |

List for Jharkhand e Kalyan Scholarship Scheme 

इस योजना के तहत झारखंड सरकार ने तीन तरह की स्कॉलरशिप स्कीम चलाई है| जिनके नाम नीचे दिए गए है :
1 प्री मेट्रिक स्कॉलरशिप
2 पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप (with in Jharkhand state)
3 पोस्ट मीट्रिक स्कॉलरशिप (out of Jharkhand state )

ई कल्याण स्कॉलरशिप झारखंड स्कीम 2022 दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड कॉपी
  2. मोबाइल नंबर
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. मेट्रिक प्रमाण पत्र कॉपी
  6. बैंक अकाउंट पासबुक

PM VAYA vandana 2021-2022

ऑनलाइन कैसे आवेदन करें ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम के आवेदन हेतु ई कल्याण अफीशियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा |

Jharkhand e Kalyan Scholarship Scheme
WELFARE DEPARTMENT OF JHARKHAND

2 क्लिक करते ही होम पेज खुलेगा |
3 अब आपके सामने स्क्रीन पर बहुत सी options  दीखेगीं अगर आप पहले से इस पोर्टल पर रेजिस्टार है तो आपने sign in  करना है |
4 अगर आप पहली वार रेजिस्ट्रेशन कर रहे है तो आपको Scholarship Registration पर क्लिक करना है |
5 अब आपके सामने अगला होम पेज खुलेगा जिस पर आपको Student Registration /Student login रेजिस्ट्रेशन फॉर पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप्स रेजिस्ट्रेशन्स के सामने रेजिस्ट्रेशन या साइन इन पर क्लिक करना है |
6 इसके बाद रेजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा और आपको इसमे अपना व पिता का नाम , आधार नंबर ,जाति प्रमाण पत्र ,मोबाइल नंबर आदि भरना है, और Submit button पर क्लिक करना है |
7 रिजिस्टर होने के लिए लॉगिन करना है जिसमें आपको स्टूडेंट लॉगिन पर क्लिक करना है |
8 इसके बाद आपको इसमें अपना नाम ,ई -मेल ,मोबाइल नंबर ,पासवर्ड भरना है ओर स्क्रीन पर दिया हुआ केप्चा कोड भरना है |
9 केप्चा कोड भरते ही sign in  करना है और आपका पंजीकरण हो जाएगा |

मोबाइल ऐप पर झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम कैसे डाउनलोड करें 

  • इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर क्लिक करना है|
  • अब आपको झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम ऐप लिख कर स र्च करना है
  • आपकी स्क्रीन पर बहुत सी ऑप्षन दिखेगी आपको पहली ऑप्षन पर क्लिक करना है|
  • डाउनलोड होने के बाद आपको इसे इनस्टॉल करना है |
  • इस प्रकार आपके मोबाइल फोन मे झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम ऐप डाउनलोड हो जाएगा |

आशा करते है आपको हमारे लेख में झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप स्कीम से संबधित सारी जानकारी हासिल हो गई होगी .इसके अलावाआधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते है:

Contact Helpdesk No: 040-23120591, 040-23120592, 040-23120593.
और अधिक जानकारी के लिए आप ई कल्याण की वेबसाइट पर भी क्लिक कर सकते है:

Email ID: helpdeskekalyan@gmail.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *